खटीमा कोतवाली में हिरासत में लिया गया दूल्हा वह उसका साथी।
- फोटो : AMAR UJALA
खटीमा (ऊधमसिंह नगर)। खटीमा पुलिस ने दुल्हन लेने इस्लामनगर खटीमा पहुंचे बारातियों को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा दिया। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। बरात की कार नंबर uk06 10 10 को सीजकर दिया।
किच्छा उधमसिंह नगर से सलीम के पुत्र फहीम की बरात इस्लामनगर निवासी निजाक के यहां पहुंची। बरात में 8 बराती थे। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने दूल्हे फहीम सहित सभी बारातियों को कोतवाली में बैठा लिया। बाद में बारातियों को जमानत पर छोड़ दिया गया।