अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कोरोना वायरस खतरे से सुरक्षा के दृष्टिगत कुमाऊं मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों को क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए अधिग्रहित कर लिया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अल्मोड़ा, डीनापानी, बिनसर, रानीखेत, मोनाल, दन्या, दुधोली, जागेशवर, रानीखेत, चिलियानौला में स्थित पर्यटक आवास गृहों को तत्काल प्रभाव से क्वारंटीन सेन्टर बनाने के लिए अधिग्रहित कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिला अधिकारियों को उनके नियंत्रण क्षेत्र में स्थित उक्त गेस्ट हाउसों को अधिग्रहित करने के निर्देश दिए हैं।