फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; अवैध तमंचे और कारतूस बरामद

Sat, 15 Feb 2025 12:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में शुक्रवार की देर रात नानकमत्ता थाना क्षेत्र में लूट के दो शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों के पैरों में गोली लगी हैं। 
विज्ञापन
बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में शुक्रवार की देर रात नानकमत्ता थाना क्षेत्र में लूट के दो शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। दोनों के पैरों में गोली लगी हैं। दोनों बदमाशों पर उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 9 फरवरी को नानकमत्ता निवासी रईस अहमद ने थाना नानकमत्ता में एक तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने अज्ञात तीन लोगों पर उनके घर में घुसकर हथियारों के बल पर सोने चांदी के जेवरात और नकदी लूट ले जाने की बात कही थी। थाने में अपराध पंजीकृत किया गया। मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए, तो कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। देर रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना को करने वाले व्यक्ति आज दोबारा उसी क्षेत्र में अपने साथी से अपने हिस्से का माल लेने आ रहे हैं।

पुलिस टीम ने सूचना पर चेकिंग की। पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखे। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा भी फायर किया गया जिसमें अली जमा और जुबेर दोनों के पैरों में गोली लगी हैं। उन दोनों के कब्जे से लूट की घटना से संबंधित ज्वेलरी और 2 अवैध तमंचे और कई कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में घटना में शामिल कुछ और लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें