कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
सीओ बीएस धौनी ने बताया कि क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए इंस्पेक्टर की अगुवाई में टीम गठित की थी। रविवार को टीम ने बाइक चोरी वाले घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर वार्ड नंबर 6, सितारगंज निवासी बॉबी सक्सेना और गौरव कश्यप को ग्राम धानचौड़ से यूपी को जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद की गई। बरामद दो बाइकें सितारगंज के निजी अस्पताल और एक बाइक नानकमत्ता से चोरी की गई थी।