फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

Wed, 29 Nov 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। 
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने एक व्यक्ति से मारपीट कर स्कूटी और पर्स लूटने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटी गई स्कूटी और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



मूल रूप से ग्राम हाजीनगर थाना पटवाई, रामपुर निवासी अतीक अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि वह अपने परिवार के साथ प्रीत विहार में किराये पर रहता है। दो नवंबर को वह अपने गांव हाजीनगर से बच्चों से मिलने प्रीत विहार आया था। बच्चों से मिलने के बाद वह स्कूटी से घर जा रहा था। प्रीत विहार मोड़ पर वह लघुशंका के लिए सड़क के किनारे रुका था। इसी बीच पीछे से आकर एक लड़के ने उसके सिर पर मारा। बाद में दो और लोग आ गए। तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। वे पर्स और स्कूटी लूटकर फरार हो गए। प्रभारी कोतवाल अर्जुन गिरि गोस्वामी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी।



मंगलवार की रात रंपुरा चौकी प्रभारी केसी आर्य टीम के साथ प्रीत विहार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बारादरी रोड पर स्कूटी सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। आरोपियों ने अपना नाम अमन अंसारी, राज कश्यप निवासी सोमवार की बाजार मोहल्ला लक्ष्मीनगर थाना बिलासपुर, रामपुर, अमन वाल्मीकि निवासी ग्राम चिचेट थाना शीशगढ़ बहेड़ी, बरेली बताया। आरोपी ने अतीक से लूटपाट की बात स्वीकारी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी, पर्स, दो एटीएम कार्ड और 600 रुपये बरामद किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें