फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लोन के लिए अनावश्यक रूप से दौड़ाने वाले बैंक पर होगी कार्रवाई

Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिला समन्वय समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीसीसी/डीएलआरसी) की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि ऋण स्वीकृति के लिए बैंक लोगों को अनावश्यक चक्कर न कटवाएं। स्वरोजगार के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऋण के लिए अनावश्यक चक्कर लगवाने और परेशान करने वाले बैंक अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि बैंकिंग सेवा क्षेत्र का ज्योग्राफिकल विश्लेषण कराने के साथ ही दो हजार से कम आबादी वाले गांवों में बैंकिंग सुविधा की पूरी जानकारी एकत्र कराने के निर्देश परियोजना निदेशक को दिए। उन्होंने कहा कि पूरा जिला बैंकिंग क्षेत्र से कवर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने में अच्छा कार्य करने वाले बैंकर्स को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

एलडीएम एसएस जंगपांगी ने बताया कि जिले का ऋण जमानुपात 94.5 प्रतिशत है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 12825 नए किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए और 89650 किसान क्रेडिट कार्डों का नवीनीकरण किया गया। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक स्वजल हिमांशु जोशी, उप महाप्रबंधक नाबार्ड राजीव प्रियदर्शी, जिला पंचायतराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम सहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें