फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जसपुर के ओमवती हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली

Wed, 24 Sep 2025 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। ओमवती हत्याकांड में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। हत्यारों को पकड़ना तो दूर पुलिस मौत का कारण भी नहीं जान पाई है। पुलिस की तीन टीमें हत्यारों की तलाश में गांव की खाक छान रही हैं। मृतका के पुत्र ने पुलिस से शीघ्र घटना के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन


ग्राम मुरलीवाला निवासी ओमवती देवी (65) पत्नी राजेंद्र सिंह का शव 10 सितंबर को गांव से डेढ़ किमी दूर गन्ने के खेत में मिला था। मृतका के पुत्र ललित कुमार ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मां की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ललित ने बताया कि घटना को 13 दिन गुजर गए हैं लेकिन पुलिस टीम अभी तक उनकी मां के कातिलों को नहीं पकड़ पाई है। इससे परिजनों एवं ग्रामीणों में आक्रोश है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।

घटना स्थल पर सीसीटीवी न होने से बढ़ी मुश्किलें

घटना स्थल और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरा न होने से पुलिस की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। पुलिस को शक है कि नशेड़ियों ने वृद्धा के आभूषण छीनकर उसे ठिकाने लगाया होगा। इस बिंदू पर पुलिस काम तो कर रही है लेकिन उसे कोई सुराग नहीं लगा रहा। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि घटना स्थल गांव से लगभग डेढ़ किमी की दूरी पर है। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे न होने से हत्यारों का सुराग नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें