फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस एवं राजस्व टीम ने नगर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
खटीमा में अतिक्रमण कर बैठे दुकानदारों का चालान काटती पुलिस व राजस्व टीम - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने खड़ंजा रोड, आजाद मार्केट एवं टनकपुर रोड से अतिक्रमण हटाए। तहसीलदार युसूफ अली ने एवं कोतवाल संजय पाठक की देखरेख में संयुक्त टीम ने खड़ंजा रोड के आगे तक बढ़ाए गए अतिक्रमण हटाए और चालान काटे। टीम ने दुकान के आगे लगे खोखे, खोमचे और फड़ों के चालान काटे। तहसीलदार अली, कोतवाल संजय पाठक, एसआई देवेंद्र गौरव ने अतिक्रमणकारियों को चेताया कि दुकान का सामान एवं दुकानों के आगे सामान लगाने पर दोनों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। संयुक्त टीम की कार्रवाई से नगर के बाजार में व्यापारियों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। अभियान में 46 लोगों का चालान कर तीस हजार रूपये का राजस्व वसूल किया। जिसमें बिना मास्क, सार्वजनिक स्थल पर थूकने, दुकान के आगे दुकान लगाने सामाजिक दूरी के विपरीत फड़ लगाने, बिना रजिस्टर्ड तो टूक-टूक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान में बाजार चौकी प्रभारी अनिल चौहान, बबीता, संजय गहतोड़ी, चंद्र कुमार, नवीन टम्टा, तपेंद्र जोशी, मनीषा आदि सम्मलित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें