फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में गुणवत्ता को लेकर ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। विकासखंड के अंतर्गत संपन्न होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता कायम रहे इसके लिए ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष की बैठक संपन्न हुई। बैठक में इस बात पर सहमति बनी की प्रत्येक विकास कार्य में ग्राम पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के हस्ताक्षर होंगे। ब्लॉक सभागार में ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि कोरोना काल में विभिन्न मदों से ठेकेदारों द्वारा लगभग सात लाख के निर्माण कार्य हुए हैं। इनका पता ग्राम प्रधान ही नहीं ब्लाक प्रमुख को भी पता नहीं है। जबकि गुणवत्ता के सवाल पर ग्रामीण जनता ग्राम प्रधान अथवा ब्लाक प्रमुख को घेरेगी। बैठक में सांसद प्रतिनिधि साधू सिंह नामधारी, संजीव राणा, माया जोशी, कौशल कुमार कुशवाह, द्रोपती देवी, नीरज सिंह, कमल मेहरा, रुचि राणा, मुन्नी देवी, रुस्तम सिंह, मुकेश कुमार, मदन सिंह राणा, माधवी देवी, महेंद्र चंद, पूनम देवी, वीरेंद्र सिंह, शशिबाला, धर्मेंद्र कुमार आदि सम्मलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें