फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में बारिश के बाद निकलने लगे सांप, रोपाई करती महिला को काटा,रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। प्री-मानसूनी बारिश के साथ ही तराई में बिलों से जहरीले सांप निकलने लगे हैं। ताजा मामले में रविवार की सुबह रोपाई करते समय सांप ने एक महिला के हाथ में काट दिया। जिसकी हालत बिगड़ने पर नागरिक अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। बता दें कि बरसात के मौसम में तराई में जहरीले सांप निकलने से सांप के डंसने के मामले बढ़ जाते हैं। डॉ.अकलीम अहमद ने बताया कि रविवार की सुबह ग्राम भूड़ाकिशनी गांव निवासी 65 वर्षीय जीवंती देवी पत्नी दीवान सिंह खेत में अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ धान की रोपाई कर रहीं थी तभी सांप ने अंगुली में काट दिया, जिसका सरकारी अस्पताल में डॉ.वीपी सिंह, फार्मासिस्ट केएस वल्दिया ने प्राथमिक इलाज किया। महिला की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें