फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रही थी 10 वर्षीय छात्रा, सांप ने डस लिया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। घर के बाहर खेल रही छात्रा को सांप ने डस लिया। हालात नाजुक होने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम शिमला पिस्तौर निवासी घनश्याम की 10 वर्षीय पुत्री संध्या यादव कक्षा चार की छात्रा थी। बीते शनिवार की देर शाम वह घर के बाहर पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच झाड़ी में छिपे सांप पर अचानक उसका पैर पड़ गया और सांप ने छात्रा को डस लिया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लाए, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतका तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें