फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमएस का वेतन रोका, फार्मेसिस्ट निलंबित

Tue, 17 Feb 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में छापामार कार्रवाई की। उन्होंने अस्पताल में कई अनियमितता पाए जाने पर जहां प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (पीएमएस) का फरवरी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं पर्ची में बगैर डाक्टर के परमिशन के ही मरीज को इंजेक्शन लगा रहे फार्मसिस्ट को निलंबित कर दिया। जिलाधिकारी डा.पांडे को कई डाक्टरों के कक्षों से निजी पैथोलॉजी लैब की पर्चियां भी मिलीं।
विज्ञापन

अचानक हुई इस कार्रवाई से जिला अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। डीएम ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था में भी नाराजगी जताते हुई व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सोमवार को जिलाधिकारी डा.पंकज पांडे ने साढ़े नौ बजे जिला अस्पताल में छापा मारा। सबसे पहले डीएम पांडे ने बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष, प्राइवेट वार्ड, नाक, कान और गला कक्ष, पैथोलाजी लैब, फिजियोथिरेफी कक्ष, इंजेक्शन कक्ष, लेबर रूम का निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान इंजेक्शन कक्ष में एक मरीज मिला। जिसके पास मिली पर्ची में डाक्टर द्वारा कुछ नहीं लिखा गया था। बावजूद इसके फार्मसिस्ट जेएस रौतेला उसे इंजेक्शन लगाने की तैयारी कर रहे थे। साथ ही इंजेक्शन कक्ष में गंदगी भी फैली हुई थी। इसे लापरवाही मानते हुए डीएम ने फार्मसिस्ट को निलंबित करने के निर्देश दिए। डीएम पांडे ने बताया कि डा.एपी सिंह के कक्ष में अरोरा पैथोलॉजी लैब और डाक्टर मनीष कुमार के कक्ष से वरसैनी पैथोलॉजी लैबों की पर्चियां मिलीं। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के भी निर्देश दिए।  इसके अलावा डीएम ने प्रसव कक्ष और वार्डों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसूता महिलाओं और तीमारदारों से वार्ता भी की। साथ ही निर्देश दिए कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था रखी जाए। भर्ती महिलाओं को कंबल के साथ ही निशुल्क भोजन एवं दवा भी उपलब्ध कराई जाए। छापेमारी के दौरान अस्पताल में कई अन्य अनियमितता मिलने पर डीएम पांडे ने पीएमएस डा.हरीश लाल का फरवरी का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर पीएमएस डा.हरीश लाल, सीएमएस डा.अमिता उप्रेती, आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें