फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी का नोटबंदी क्रांतिकारी कदम : प्रधान

Sun, 20 Nov 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

। भाजपा की परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, बीसी खंडूरी सहित वरिष्ठ भाजपाइयों ने राज्य की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोट बंदी से सीमा पर तैनात भारतीय सेना पर पत्थरबाजी करने वालों के मंसूबे ठंडे पड़ गए हैं।


 रामलीला ग्राउंड में हुई जनसभा में केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रधानमंत्री का नोटबंदी क्रांतिकारी कदम है। पूर्व सीएम कोश्यारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौर में घोटाले दर घोटाले होते थे। मोदी सरकार में एक घोटाला नहीं है। पूर्व सीएम खंडूरी ने राज्य की सरकार की खामियां गिनाते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा चुनावी कार्यक्रम नहीं, सत्ता परिवर्तन यात्रा है।
विज्ञापन


नेपाल से लगा विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की दशा व दिशा बदलने में सक्षम है। पूर्व मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन के दौरान डेढ़ माह में सौ करोड़ का रेवन्यू जमा हुआ। रावत सरकार ने खनन एवं भूमाफियाओं को संरक्षण देकर अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीएम रावत के बजाय पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी। सीएम रावत द्वारा खटीमा की पहली जनसभा में की गई सौ से अधिक घोषणाओं में पांच भी पूरी नहीं हुईं।
विज्ञापन


विधायक ने आरोप लगाया कि सीएम ने उनके द्वारा सिडकुल, ट्रामा सेंटर, रोडेवेज बस स्टेशन, खेल स्टेडियम आदि के प्रस्ताव वाली भेजी गईं फाइलें बंद करवा दीं। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि शहीदों की जन्म व कर्म स्थली रहे उत्तराखंड में भ्रष्टाचार, अराजकता, गुंडागर्दी का माहौल बना है। सभा में दान सिंह रावत, पूर्व सांसद बलराज पासी, श्याम जाजू, कैलाश पंत, शिव अरोड़ा ने भी संबोधित किया। संचालन मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट और जिला महामंत्री गोपाल बोरा ने किया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, अमित पांडे, नवीन बोरा, जानकी भट्ट, सावित्री कन्याल, भैरव दत्त पांडे, राजपाल सिंह, महेंद्र दिगारी, वरुण अग्रवाल, हरीश जोशी, जगदीश पांडे, दान बहादुर सिंह, अशोक दास, दीपक तिवारी, रामू भारती, चंदू मुंडेला, नंदन सिंह खड़ायत, अजय मौर्य, शेर सिंह धामी, अनूप अग्रवाल, गंभीर सिंह धामी, मोहन चुफाल, जगदीश भंडारी, जीशान अहमद, कन्हैया लाल आदि मौजूद थे।  
----------- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें