फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पीएम मोदी ने की सर्व समाज को साधने की कोशिश

Wed, 03 Apr 2024 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 35 मिनट के भाषण में हर वर्ग के मर्म को छूने की भरपूर कोशिश की। उत्तराखंड के लोगों से कुमाउंनी भाषा में जहां लोगों तक पहुंचने की कोशिश की तो युवाओं के सपने को मोदी का संकल्प भी बताया। पीएम मोदी ने युवा, महिला, किसान, सिख समुदाय सहित पूर्व सैनिकों को रिझाने की कोशिश की।
विज्ञापन

मोदी मैदान पर आयोजित विजय संकल्प रैली में बड़ी तादाद में सिख समुदाय के लोग पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समुदाय से अपने जुड़ाव साझा किए। पीएम मोदी ने कहा कि इस धरती का संबंध तो गुरुनानक, गुरु गोविंद सिंह व गुरु रामराय से है। आज तक किसी भी दल ने सिख समुदाय के धार्मिक स्थल करतारपुर की सुधि नहीं ली थी। भाजपा ने करतारपुर कॉरीडोर बनाकर सिख समुदाय की राह आसान कर दी।

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि वीर सपूतों को जन्म देती है। उन्होंने उत्तराखंड के वीर सपूत बिपिन रावत का अपमान करने का बड़ा आरोप लगा कांग्रेस पर वार किया। फौजी परिवारों को भी उन्होंने रिझाया। कहा कि मोदी ने सैनिक परिवारों को वन रैंक-वन पेंशन का लाभ दिया। आज तक कि सरकारें सैनिकों को सुविधाएं भी न दें पाई। आधी आबादी को साधते हुए कहा कि आज मोदी की देन है कि गांव-गांव बहने लोन बांटने का काम कर रही हैं। उन्होंने एनआरएलएम के जरिए महिलाओं को दिए जा रहे लाभ की ओर इशारा किया। संवाद
विज्ञापन




युवाओं से कहा, आपका सपना ही मोदी का संकल्प

रुद्रपुर। अपने प्रधानमंत्री को देखने व सुनने आए लोगों से खचाखच भरे मोदी मैदान में युवाओं की अधिकाधिक संख्या देख पीएम मोदी ने युवा वर्ग से अपने आप को जोड़ा। उन्होंने कहा कि यह वीर सपूतों की धरती है। पीएम मोदी ने नौजवानों से कहा कि ‘आप का सपना ही मोदी का संकल्प’ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें