फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणाएं पूरी नहीं होने पर सीएम से मिले विधायक शुक्ला

Fri, 25 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ किच्छा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की पांच घोषणाएं पूरी न होने और 2013 में स्वीकृत अटरिया मंदिर सिडकुल रोड व गोला नदी पर रपटा पुल एवं  पिपलिया चौराहे तक मार्ग पर अधूरा निर्माण होने से नाराज विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से बीजापुर गेस्ट हाउस में मुलाकात की। उन्होंने विस्तार से किच्छा की तमाम स्वीकृत योजनाओं पर कार्य न होने पर अपनी नाराजगी जताते हुए 15 जनवरी तक कार्य शुरू न होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय के समक्ष धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

2012-13 में विधायक राजेश शुक्ला के अनुरोध पर तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग से अटरिया मंदिर रोड के साथ आनंदपुर के निकट किच्छा-हल्द्वानी मार्ग तक 9.75 किमी की सड़क 35 करोड़ की लागत से स्वीकृत की थी। किच्छा में पुरानी मंडी से गोला होते हुए पिपलिया चौराहे तक मार्ग एवं रपटा पुल 7 करोड़ रुपये का स्वीकृत किया। दोनों कार्य अधूरे पडे़ हैं तथा इस संबंध में विधायक राजेश शुक्ला ने कई बार विभाग एवं उच्च  अधिकारियों को पत्र लिखा किंतु कार्य पूर्ण नहीं हुआ।
इसी प्रकार किच्छा विधानसभा क्षेत्र के लिए 31 मई 2013 को तत्कालीन मुख्यमंत्री ने गुंजन पैलेस में, पॉलिटेक्निक कालेज, बंडिया में पेयजल टैंक, उपजिला चिकित्सालय, रोडवेज का निर्माण एवं 5 किमी शहर एवं 10 किमी किच्छा देहात में सड़कों की घोषणा की थी, जिसमें से एक पर भी काम नहीं हुआ, विधायक शुक्ला ने इसे मुख्यमंत्री के समक्ष किच्छा के साथ भेदभाव का मामला बताते हुए नाराजगी व्यक्त की। विधायक शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा की गई 5 किमी सड़क निर्माण की घोषणा के प्रस्ताव पर भी अभी तक कार्य  शुरू नहीं हुआ। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधान मुख्य सचिव राकेश शर्मा से किच्छा विधानसभा क्षेत्र के सभी अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें