फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिव्यांगों की पेंशन दुगनी करने, रोजगार, आवास सुविधा देने गुहार

Mon, 29 Jun 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव मुंडिया पिस्तौर देहात निवासी नेत्रहीन दिव्यांग अरुण सागर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिव्यांगों की सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दिव्यांगों को दी जा रही 1500 रुपये की पेंशन वर्तमान समय में पर्याप्त नहीं है। उन्होंने इसे बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

अरुण सागर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं उनके सामने रखना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2013 से आवास योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें आवासीय सुविधा नहीं मिल सकी है। इस संबंध में वह सांसद और विधायक को भी लिखित शिकायत दे चुके हैं। अरुण सागर ने मुख्यमंत्री से दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने के साथ ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें