फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फुटबॉल टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड अंडर-14 बालक राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। अमेनिटी स्पोर्ट्स अकादमी काशीपुर रोड रुद्रपुर के मैदान पर ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून सहित प्रदेश के सभी जिलों से कुल 116 खिलाड़ी उपस्थित हुए।
विज्ञापन

चयन समिति में कोच सतनाम बाला, विवेक शर्मा, मयंक, मो. सलीम ने सभी खिलाड़ियों को फुटबाल मैच खेलाकर उनकी खेल की तकनीकी को परखा। इसमें समिति आगे कैंप के लिए 40 खिलाड़ियों को चयनित करेगी। कैंप से टीम के लिए 22 खिलाड़ियों का चयन आगे किया जाएगा। उपस्थित खिलाड़ियों को बताया कि जिन खिलाड़ियों का चयन किया उन्हें मोबाइल नंबर पर सूचना दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें