जसपुर में येलो बेल्ट के साथ कराटे खिलाड़ी।
- फोटो : KASHIPUR
क्षेत्र की मार्शल आर्ट एकेडमी की मुख्य प्रशिक्षिका मनदीप कौर ने बेल्ट एग्जाम कार्यक्रम का आयोजन केडीके कॉन्प्लेक्स प्रांगण में किया। कार्यक्रम में नॉर्थ इंडिया टेक्निकल डायरेक्टर शान शमशेर अली ने खिलाड़ियों को पंच, किक, काता व कुमिते ट्रेनिंग करा कर येलो बेल्ट दी।
येलो बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में आराध्य, अनिरुद्ध, आदित्य, आदित्य सिंह, परीक्षित, दक्ष, आरव, अमोलिका, ईनाक्षी, समृद्ध वर्मा, सिद्धि वर्मा, नव्या, सार्थक थे। 45 खिलाड़ियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। वहां मुकेश यादव खुशबू, मुकेश वर्मा, पीयूष वर्मा, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, अनुराधा, आदि मौजूद रहे। (संवाद)