सितारगंज में वॉलीबाल प्रतियोगिता के दौरान भिडंती टीमें
सितारगंज। नकुलिया के लौका मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में दो दिनों में 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 47 और महिला वर्ग की 8 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।
प्रतियोगिता में मंगलवार को15 मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार सर्विस, शानदार स्मैश और बेहतरीन ब्लॉक से दर्शकों का दिल जीत लिया। हार-जीत के बीच मैदान में युवाओं का जुनून देखते ही बन रहा था। इससे पूर्व सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने फीता काटकर किया था। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। वहां दायित्वधारी संजय बाछाड़, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, चेयरमैन सुमित मंडल आदि रहे।