फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधम सिंह नगर: पंतनगर विवि के चार विद्यार्थियों का प्लेसमेंट

Sat, 18 Feb 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के चार छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट विभिन्न संस्थानों में हुआ है।
विज्ञापन

बीएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी की छात्रा वैशाली श्री का चयन अडानी विल्मर लिमिटेड कंपनी में हुआ है। कंपनी छात्रा को प्रशिक्षण के बाद लगभग 6.5 लाख रुपये सालाना पैकेज देगी। वीएनआर सीड्स प्रा.लि. ने साक्षात्कार के आधार पर तीन विद्यार्थियों क्रमश: सोनाली गौरव (एमएससी जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग), अरविंद चौहान और प्रगति पंडित (पीएचडी जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग) का चयन किया है। कंपनी चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के बाद लगभग 5.40-7.20 लाख रुपये सालाना पैकेज देगी। कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने विवि के सेवायोजन निदेशालय के प्रयासों की सराहना करते हुए चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। सेवायोजन निदेशक डॉ. दीपा विनय ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी है। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें