फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रॉप रोबाल के ट्रिपल इवेंट में पिथौरागढ़ ने रुद्रपुर को हराया 

Fri, 01 Mar 2019 12:49 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ड्रॉप रोबाल प्रतियोगिता में भिड़ती रामनगर व रानीखेत की खिलाड़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

क्रीड़ा विभाग कुमाऊं विवि की ओर से रुद्रपुर पीजी कॉलेज के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को महिला वर्ग की अंतरमहाविद्यालयी ड्रॉप रोबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में एबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर, गन्ना कृषक कन्या महाविद्यालय किच्छा, डीएसबी परिसर नैनीताल, रामनगर, पिथौरागढ़ और रानीखेत विद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया। 

विज्ञापन



सिंगल इवेंट में पिथौरागढ़ की चंद्रकला भट्ट ने रुद्रपुर की दिव्या गोस्वामी को 2-1 से पराजित किया। ट्रिपल इवेंट में मुकाबले में पिथौरागढ़ ने रुद्रपुर की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रानीखेत और पिथौरागढ़ की टीम के बीच शुक्रवार को फाइनल खेला जाएगा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

वहां कुमाऊं विवि के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरके पांडेय, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. डीकेपी चौधरी, डॉ. कमला ढोलाखंडी, डॉ. निर्मला जोशी, डॉ. हरनाम सिंह, लक्ष्मण टाकुली, राजेंद्र भाकुनी, लोकेश पांडेय, नितिश कुमार, ऋषिपाल भारती, राजेंद्र कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष अंग्रेज सिंह, राजेश कुमार, गोविंद, पवन, बबलू आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें