फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31वीं वाहिनी पीएसी के खिलाड़ियों का दबदबा

Sun, 11 Feb 2018 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस लाइन में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 पुलिस लाइन में शनिवार को तीन दिनी अंतर जनपदीय पुलिस, पीएसी, आईआरबी, जीआरपी, एसडीआरएफ की कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन, बाक्सिंग प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। पहले दिन हुए मुकाबलों मेें 31वीं वाहिनी पीएसी के खिलाड़ी छाए रहे। शनिवार को खेल मंत्री ने परेड की सलामी ली और प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान कुश्ती में 31वीं वाहिनी की नीतू, मीना गोस्वामी, सुनीता बेलवाल, पूनम जोशी, रीता राणा, लता जीना, विमला चंद, नैनीताल की रूबी चौहान, चमोली की नंदी, हरिद्वार की रजनी ने अलग-अलग भार वर्गों में जीत हासिल की।

विज्ञापन


भारोत्तोलन में पुरुष वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी के उत्तम सिंह, गौरव गुरुरानी, नैनीताल के राजकुमार परिहार और अनवर खान ने जीत दर्ज की। वहीं महिला वर्ग में हरिद्वार की दीपा मेहरा, ऊधमसिंह नगर की पुष्पा बिष्ट और 31वीं वाहिनी की मीना गोस्वामी ने जीतीं। बाक्सिंग में चंपावत के अमित, आईआरबी प्रथम के सतीश राणा, 31वीं वाहनी पीएसी की पायल रावत, ऊधमसिंह नगर की मनीषा, 31वीं वाहिनी की कमला बिष्ट, ऊधमसिंह नगर की चंद्रा जीना और सुनीता फर्त्याल ने अपने-अपने भार वर्ग में जीत हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

कबड्डी ग्रुप ए में 46वीं वाहिनी पीएसी ने जीआरपी, टिहरी ने बागेश्वर, आईआरबी प्रथम ने उत्तरकाशी और पौड़ी ने देहरादून को हराया। ग्रुप बी में 31वीं वाहिनी पीएसी ने अल्मोड़ा, आईआरबी द्वितीय ने पिथौरागढ़, 40वीं वाहिनी ने रुद्रप्रयाग और चमोली ने ऊधमसिंह नगर की टीम को हराया। प्रतियोगिता में 13 जनपदों के अलावा छह पीएसी वाहिनी, आईआरबी, एसडीआरएफ और एक जीआरपी सहित कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा। वहां पुलिस महानिरीक्षक पूरन सिंह रावत, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एएसपी कमलेश उपाध्याय, एएसपी देवेंद्र पींचा, डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ स्वतंत्र कुमार, राजेश भट्ट, हिमांशु शाह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें