फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जाफरपुर को 84 रन से हराकर पिपलिया बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ग्राम मकरंदपुर में स्व. हरेंद्रनाथ सरकार की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में जाफरपुर को 84 रन से हराकर पिपलिया की टीम चैंपियन बनी। विजेता और उपविजेता टीम को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ट्राॅफी सौंपी।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पिपलिया नंबर एक की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जय मंडल ने 53, सुरजीत मंडल ने 68 और रिक्की मंडल ने 58 रन की शानदार पारियां खेलीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाफरपुर की टीम पिपलिया नंबर एक के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 123 रन पर सिमट गई।
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए रिक्की मंडल को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। समापन समारोह में निप्रो मंडल, दिलीप सरकार, गौरव मंडल, अमिताभ सरकार, सपन राय, ओमियो विश्वास, ज्योतिष राय, उत्तम मंडल, उत्तम सरकार, अहिल्या सरदार, तुषार सरकार, सौरभ, ईश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें