फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ऊंची कूद में पिंकी और भाला फेंक में फरहीन अव्वल

Sat, 14 Oct 2023 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर स्टेडियम में लंबी कूद में भाग लेती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। शिक्षा विभाग की ओर से माध्यमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। शुक्रवार को स्टेडियम में अंडर 14 बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में अक्षरा, 200 मीटर में प्रज्ञा, 400 व 600 मीटर में अनम प्रथम स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में पिंकी और भाला फेंक में फरहीन प्रथम रही।
विज्ञापन

गोला और चक्का फेंक में भूमिका, लंबी कूद में गुड़िया प्रथम रही। अंडर-17 में 100 व 200 मीटर दौड़ में प्रिंसी, 400 मीटर में रिंकी प्रथम, 800 व 1500 मीटर में दीपिका आर्य प्रथम स्थान पर रही। गोला व चक्का फेंक में अंजलि, लंबी कूद में प्रेरणा शर्मा प्रथम स्थान पर रही। अंडर-19 में 100 मीटर दौड़ में अंजलि प्रथम, 200 मीटर में सुहानी प्रथम, 400 मीटर में ममता व 800 मीटर में पलक प्रथम स्थान पर रहीं। 1500 व 3000 मीटर दौड़ में मोनिका, लंबी कूद में राखी प्रथम स्थान पर रही। वहां पर बीईओ आरएस नेगी, गौरव शर्मा, मनोज शर्मा, कौशलेश गुप्ता, शैलेश कुमार, पूनम रानी आदि थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें