फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पानी की कमी से पिंक टॉयलेट में सुविधा का सूखा

Wed, 28 May 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पिंक टॉयलेट
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा में महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक शौचालय में एक माह से अधिक समय से ताला पड़ा हुआ है। जल संस्थान की ओर से अभी तक शौचालय के लिए पानी का कनेक्शन नहीं मिल सका है। इस कारण यह शौचालय का संचालन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सितारगंज मार्ग के किनारे सीएसआर मद से महिलाओं के लिए पिंक टॉलेट का निर्माण किया गया है। शौचालय का संचालन नगर पालिका की ओर से किया जाना है। करीब एक माह पूर्व पालिका और प्रशासन ने जोर-शोर से इस शौचालय का शुभारंभ किया था। अभी तक नगर पालिका शौचालय के लिए पानी का कनेक्शन नहीं ले सका है। इस कारण शुभारंभ के एक माह बाद भी शौचालय में ताला लगा लटका हुआ है। इसके चलते महिलाओं को इस शौचालय का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
खटीमा नगर पालिका के ईओ, दीपक शुक्ला ने बताया कि पिंक टॉयलेट के पानी के कनेक्शन के लिए जल संस्थान में आवेदन किया गया है। जल्द ही कनेक्शन मिल जाएगा। इसके बाद शौचालय का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें