फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रीटमेंट और निस्तारण कार्य की हो फोटोग्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम उदयराज सिंह ने ट्रंचिंग ग्राउंड में लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लीगेसी वेस्ट को ट्रीटमेंट कर आरडीएफ व बायोसॉयल को शीघ्र हटाया जाए। लीगेसी ट्रीटमेंट कार्य और उसका निस्तारण एनजीटी के मानकों के अनुसार वैज्ञानिक तरीके से किया जाए। ट्रीटमेंट और निस्तारण कार्य की अनिवार्य रूप से फोटोग्राफी कराई जाए। उन्होंने कहा कि काफी हद तक कूड़ा हटा दिया गया है। इससे अब ट्रंचिंग ग्राउंड की दूसरे ओर की चहारदीवारी दिखाई देने लगी है। वहां पर एसडीम मनीष बिष्ट, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें