फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ग्रामीणों ने की बंद पड़े बरसाती नाले को खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। ग्राम मैनाझुंडी के लोगाें ने शुक्रवार को एसडीएम रविंद्र सिंह जुवांठा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि ग्राम मैनाझुंडी में गुरुद्वारे के किनारे दानचौड़ा होते हुए बालपुर तक एक बरसाती नाला है। आसपास के किसानों ने मिट्टी पाटकर इस पर कब्जा कर लिया है। नाले के बंद होने के कारण बारिश का पानी मैनाझुंडी डियोढार सड़क पर बनी पुलिया से होते हुए उनके खेतों में भर जाता है। इससे फसल नष्ट हो जाती है। बताया कि नाले पर कब्जा जमाए बैठे किसान रास्ते पर जबरन दूसरी पुलिया का निर्माण करना चाहते हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से सड़क पर दूसरी पुलिया के निर्माण करने की कोशिश पर रोक लगाने और पुराने बरसाती नाले को खोलने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें