फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फड़ कारोबारी कोतवाल से मिले, स्थायित्व पर सहमति

Wed, 10 Dec 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। फड़ ठेला कारोबारियों ने जगह का निर्धारण कर स्थायी रूप से स्थापित करने के लिए कोतवाल नरेश चौहान से मुलाकात की। पालिका प्रशासन की ओर से सब्जी मंडी परिसर में निर्धारित की गई जगह पर सात दिन स्थापित करने की मांग की जबकि पालिका प्रशासन ने फड़ कारोबारियों से साप्ताहिक बाजार रविवार सब्जी मंडी से जगह खाली करने को कहा है। इससे कारोबारी परेशान हैं। मंगलवार शाम भाजपा नेता गौरव शर्मा की अगुवाई में फल, फड़ कारोबारियों का प्रतिनिधि मंडल कोतवाली जाकर कोतवाल नरेश चौहान से मिला। इस बीच रामलीला कमेटी पदाधिकारियों को भी बुलाया गया। यहां चर्चा के बाद रामलीला कमेटी पदाधिकारियों ने सहमति जताई। बुधवार को पालिका ईओ से बातचीत करने के बाद फड़ कारोबारियों के फड़ स्थायी तौर पर स्थापित करने पर सहमति बनी है। इस मौके पर गजानंद मित्त्तल, ओपी अग्रवाल, राजू, बंटी ठक्कर, अभिषेक, राजेंद्र, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें