गूलरभोज। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पंकज ढोंडियाल ने गदरपुर थाने में तहरीर दी। इसमें उन्होंने कहा कि सोमवार को हरिपुरा जलाशय के समीप ठंडा नाला गूलरभोज क्षेत्र में प्रशासन व पुलिस के सहयोग से सिंचाई विभाग के नियंत्रण में आने वाली वन भूमि में अतिक्रमणकारियों के चिह्निकरण की कार्रवाई की गई।
यहां कुछ अतिक्रमणकारियों ने बताया कि उनको गांव के ही असगर अली ने फर्जी रूप से दस्तावेजों में कूटरचना कर सरकारी भूमि को अपना बताकर धोखाधड़ी पूर्वक बेच दी है। इसका स्टाम्प पेपर भी दिखाया गया जिसे जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने एसडीओ की तहरीर पर असगर अली पुत्र लाहौरी शाह निवासी गूलरभोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।