फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आईआईएम की गतिविधियों के विरुद्ध दायर याचिकाएं खारिज

Fri, 04 Jul 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आईआईएम काशीपुर के सहायक प्रोफेसर ने हाईकोर्ट में दायर पांच याचिकाओं को सुनवाई दौरान वापस ले लिया है। इस पर हाईकोर्ट ने इन्हें खारिज कर दिया। उन्होंने संस्थान की अनुशासनात्मक कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

आईआईएम काशीपुर से जारी बयान में बताया गया है कि संस्थान के सहायक प्रोफेसर कुनाल ने उनके विरुद्ध चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से हाईकोर्ट में पांच अलग-अलग याचिकाएं दायर की थीं, जिनमें उन्होंने झूठे और भ्रामक आरोप लगाए थे। इन याचिकाओं में उन्होंने अंतरिम अध्यक्ष की नियुक्ति से संबंधित सरकारी आदेश को चुनौती दी थी और संस्थान के जनसंपर्क गतिविधियों में फंड के प्रयोग पर भी प्रश्न उठाए थे।
अपनी याचिकाओं में उन्होंने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के कार्यवाहक अध्यक्ष संदीप सिंह, शिक्षा मंत्रालय के सचिव, राष्ट्रपति के सचिव समन्वय, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सचिव, कार्यवाहक निदेशक और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और आईआईएम काशीपुर को प्रतिवादी बनाया था। फिलहाल सहायक प्रोफेसर कुनाल ने सभी पांच याचिकाएं वापस ले ली हैं। ये सभी निराधार थीं और बिना किसी ठोस साक्ष्य पर आधारित थी।
विज्ञापन

ऐसे में उच्च न्यायालय ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। यह प्रकरण इस बात को स्पष्ट करता है कि प्रोफेसर कुनाल का उद्देश्य संस्थान, बोर्ड और प्रशासन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई रोकने के लिए दबाव बनाना और अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें डराना था। वर्तमान में उनके विरुद्ध कई अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें