सितारगंज। मिनिस्टीरियल
ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिला स्तर के पदाधिकारियों ने रविचवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन दिया। उन्होंने मंत्री से कहा कि जीआईसी सितारगंज के पास बनी सार्वजनिक लाइब्रेरी के संचालन के संचालन के लिए एक प्रशासनिक अधिकारी, एक वरिष्ठ और एक कनिष्ठ सहायक की तैनाती कराने की मांग की है। कहा कि कर्मियों की तैनाती न होने के कारण पुस्तकालय का संचालन व रख-रखाव नहीं हो पा रहा है। मंत्री बहुगुुणा ने सरकार और शिक्षा मंत्री से वार्ता कर जल्द लाइब्रेरी में कार्मिकों की तैनाती कराने का आश्वासन दिया। वहां एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अमरदीप सिंह, सचिव मोहित तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन जोशी, सभासद रवि रस्तोगी, प्रदीप यादव, नितेश शर्मा आदि थे। संवाद