फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म से पीलीभीत तक मैजिक वाहन का संचालन शुरू

Mon, 23 Jun 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म से पीलीभीत (यूपी) तक मैजिक वाहन की सीधी सेवा का शुभारंभ किया। पीलीभीत तक परमिट जारी करने में सहयोग करने के लिए मैजिक वाहन यूनियन ने मंत्री का स्वागत करते हुए आभार जताया।
विज्ञापन

सुभाष चौक में आयोजित कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष अतीक अहमद सहित अन्य वाहन स्वामियों ने मंत्री सौरभ का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री सौरभ ने कहा कि शक्तिफार्म के लोगों की अधिकतर रिश्तेदारी रुद्रपुर, दिनेशपुर और पीलीभीत के विभिन्न कस्बों और गांवों में है। रुद्रपुर, दिनेशपुर तक वाहनों की सीधी आवाजाही पहले ही शुरू हो चुकी है।
अब पीलीभीत तक सीधी यातायात सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को सहूलियत होगी। उन्होंने वाहन चालकों से मानक के अनुसार ही सवारी बैठाने की हिदायत दी। वहां पर गोविंद तालुकदार, कार्तिक राय, प्रदीप सरदार, संजीत अलमान, नारद राय, अरविंद, किशोर, सुशांत, रमानी, राकेश, सुरेश आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें