फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लाइनों की मरम्मत में लोगों का बहा पसीना

Mon, 14 Sep 2026 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर में रविवार को घोषित बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। आठ घंटे बिजली गुल रहने से बिजली उपकरण शोपीस बन गए। घरों से लेकर बाजार और औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल तक कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बिजली कटौती रही। बिजली पर निर्भर दुकानों, प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों में कामकाज प्रभावित रहा। यूपीसीएल की ओर से 33 केवी लाइनों को बदलने और भदईपुरा व मटकोटा उपकेंद्रों के अंतर्गत विद्युत लाइनों के स्थानांतरण कार्य के चलते यह कटौती की गई। सिडकुल सेक्टर-2, 3, 4, 7 और 11 के साथ मटकोटा, भदईपुरा, सर्किल और जीआईएस उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में आपूर्ति बाधित रही।
मटकोटा क्षेत्र के छतरपुर, जयनगर, कलक्ट्रेट परिसर, आवास विकास, सिविल लाइंस, पुलिस लाइन, ट्रांजिट कैंप और खेड़ा में भी लोगों को परेशानी हुई। वहीं रंपुरा, गांधी कॉलोनी, भूतबंगला, प्रीत विहार, पहाड़गंज और बराड़ कॉलोनी समेत कई इलाकों में बिजली कटौती का असर रहा। बिजली न होने से पानी की मोटर नहीं चल सकी और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हुआ। कई लोगों को मोबाइल चार्ज करने से लेकर जरूरी ऑनलाइन काम न हो पाने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


बिजली लाइनों की मरम्मत के लिए क्षेत्र में घोषित बिजली कटौती की गई थी। तय समय पर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। एनएस टोलिया, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम

लोगों की बात
सुबह से बिजली नहीं होने के कारण पंखे-कूलर बंद रहे। उमस में घर के अंदर बैठना मुश्किल हो गया। सबसे ज्यदा परेशान बच्चे हुए। - पवन, प्रीत विहार

आठ घंटे की कटौती काफी लंबी रही। बिजली न होने से पानी की मोटर नहीं चल सकी और कई जरूरी घरेलू काम रोकने पड़े। - हैप्पी, गांधी कॉलोनी

सुबह 10 बजे से ही लाइट चली गई थी। रविवार को परिवार में लोग देर से उठते हैं। दिनभर बिजली गुल रहने से पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। - संजना, इंदिरा कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें