काशीपुर। ऐतिहासिक चैती मेले में पहली बार अंडर वाटर फिश टनल लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा। इस टनल में देशी-विदेशी कई प्रजातियों की मछलियों का लोग एक छत के नीचे दीदार कर सकेंगे।
चैती मेले में पहली बार रांची झारखंड से शान अली व मो. बबलू अंडर वाटर फिश टनल लेकर पहुंचे हैं। पहली बार शहरवासियों को इस टनल में देशी-विदेशी समुद्री मछलियों का दीदार करने का मौका मिलेगा। इस टनल में नदियों और समुद्री प्रजातियों की मछलियों से लोग रूबरू होंगे। इसके लिए केरल, चेन्नई के साथ ही कई राज्यों की रंगबिरंगी मछलियां मंगाई गई हैं। शान अली ने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार चैती मेले में अंडर वाटर फिश टनल लगेगा। बताया कि जल्द ही टनल स्थापित किया जाएगा।
उधर, मेला ठेकेदार राजा ने बताया कि मेले में पहली बार फिश टनल के अलावा मनोरंजन के लिए बड़े-बड़े झूले लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा खान-पान स्टाल के साथ ही खेल-खिलौने की दुकानें भी लगाई जा रही हैं। बताया दुकान बाहर से आने शुरू हो गए हैं और 9 अप्रैल तक मेले में सभी दुकानें लग जाएगी।