फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमितीकरण की मांग, विधायक शुक्ला को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
पंतनगर में विधायक शुक्ला को ज्ञापन सौंपते लोग। विज्ञप्ति। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में विनियमितीकरण से वंचित वेतनभोगी कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक राजेश शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मई 2003 से पूर्व कार्यरत कर्मियों को नियमित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ठेका प्रथा लागू होने से पूर्व उनको विवि से सीधे भुगतान किया जाता था लेकिन अब ठेकेदार के माध्यम से भुगतान करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिस तरह नियमावली 2011 के अनुसार कनिष्ठ कर्मियों को 2013 में नियमित किया जा चुका है, उनको भी इसका लाभ मिलना चाहिए। विधायक ने कहा कि वह उनकी समस्या के निराकरण के लिए जल्द सीएम पुष्कर सिंह धामी से बात करेंगे और हल निकलवाएंगे। वहां अभिमन्यु चौबे, पिंकी डिमरी, रजनीश पांडेय, उत्पल दीक्षित, शशिकांत मिश्रा, लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, अजीज, संत कुमार आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें