फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई के 95 प्रतिशत व्यापारी अब बाजार खोलने के समर्थन में

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोविड कर्फ्यू को आठ जून तक बढ़ाने पर जिले के व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की है। तराई के 95 प्रतिशत व्यापारी अब बाजार खोलने के समर्थन में उतर आए हैं। उनका कहना है कि सरकार को बाजार खोलने में ढील के साथ ही समय सीमा को बढ़ाना चाहिए था। सरकार को व्यापारियों की जरा भी चिंता नहीं है। जिले के अलग-अलग शहर के व्यापारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मौत का ग्राफ बढ़ा था।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि सरकार की ओर से कोविड कर्फ्यू लागू कर इसे रोकने के लिए जो कदम उठाए गए, वह सराहनीय थे। व्यापारियों ने सरकार के सभी निर्णयों को स्वीकार किया था। पिछले दो माह से व्यापारी दुकान बंद कर अपने अपने स्तर से गरीब और असहाय लोगों की सेवा करने में जुटे हैं। लगातार कारोबार ठप होने से उनके सामने अब आर्थिक संकट आ गया है।
उन्होंने बाजार को खोलने की अनुमति देने की मांग के साथ ही समय सीमा को बढ़ाने की वकालत की है। व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने सरकार को पत्र भेजकर एक जून से कोविड कर्फ्यू में रियायत देने की मांग की थी।
विज्ञापन

सरकार व्यापारियों के बारे में जरा भी नहीं सोच रही है। कुछ समय पहले व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विधायक राजकुमार ठुकराल के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर एक जून से रियायत देने की मांग की थी। सरकार ने उनकी मांग को अनदेखा कर दिया है। इसका विरोध किया जाएगा। - संजय जुनेजा, नगर अध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल।
सरकार व्यापारियों का गला घोंटने पर आमादा है। यूपी में सप्ताह में पांच दिन बाजार खोलने और दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं राज्य में सरकार कोई निर्णय नहीं ले पाई। बाजार को एक दिन खोलकर दूसरे दिन बंद करना चाहिए था। बाजार खुलेगा तो व्यापारियों को आजीविका चलाने में दिक्कत नहीं होगी। - राजकुमार भुड्डी, जिलाध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल।
बाजार बंद होने से व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। घरों के बिजली का बिल समेत अन्य खर्चे तभी दे सकेंगे, जब कारोबार चलेगा। कारोबार बंद होने से व्यापारी काफी परेशान हैं। सरकार को कारोबारियों की परेशानी से कोई लेना देना नहीं दिख रहा है। - दीपक बेहड़, अध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल गदरपुर।
बाजार खुलने का समय शाम चार बजे तक किया जाना चाहिए। सिडकुल की कई कंपनियां एसओपी का पालन कर संचालित हो रही हैं। शहर के व्यापारी भी एसओपी का पालन कर अपना कारोबार कर सकते हैं। सभी दुकानों में पहले भी एसओपी पूरा पालन किया गया था। कारोबार न होने के बाद भी कर्मचारियों का वेतन दे रहे हैं। - विकास शर्मा, महानगर अध्यक्ष, देवभूमि व्यापार मंडल, रुद्रपुर।
व्यापारियों ने मांगी पांच घंटे दुकानें खोलने की अनुमति
काशीपुर/सितारगंज। दुकानदारों ने दिन में बाजार खोलने के लिए पांच घंटे की छूट दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। सोमवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में व्यापारी एकत्र हुए।
दुकानदारों ने कहा कि कोविड कर्फ्यू से दुकानदारों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। उनका कहना है कि प्रशासन की सख्ती सिर्फ बाजार के दुकानदारों पर ही है जबकि आउटर में दुकानें खुल रहीं हैं। वहां अमन सेठी, पुरुषोत्तम वर्मा, अमन ठाकुर, तरुण वैश्य, दीपक प्रजापति, मनोज कुमार, रजत कुमार, अशोक गर्ग आदि थे।
इधर, सितारगंज में भी व्यापारियों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति देने मांग की। व्यापारियों ने इस संबंध में सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुक्ता मिश्र को सौंपा। वहां शिवम साहू, शान खान, दीपक मोहित गुप्ता, सुनील गुप्ता, अली खान, जीशान खान, रितेश गुप्ता, अक्षय अरोरा आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें