फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड ऑनलाइन न होने पर भड़के लोग

विज्ञापन
रुद्रपुर में डीएसओ कार्यालय में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। राशन कार्ड ऑनलाइन न होने पर बुधवार को वार्ड पांच, 11 व वार्ड 21 लोगों ने पार्षदों के साथ जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों पर राशन कार्ड ऑनलाइन करवाने के लिए चक्कर कटवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने कहा कि राशन कार्ड ऑनलाइन न होने से कोटेदार राशन नहीं दे रहा है जबकि वह लोग राशन कार्ड ऑनलाइन करने से संबंधित दस्तावेज जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में दो-दो बार जमा कर चुके हैं। लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के कारण अभी तक उनके राशन कार्डों को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वह कार्यालय पहुंचते हैं अधिकारी व कर्मचारी बहाने बनाकर उन्हें बैरंग लौटा देते हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हुए तो धरना दिया जाएगा। वहां पर पार्षद बबीता बैरागी, प्रीति साना, आशा अरोरा, मिथलेश, सचिन मुंजाल, टोलिया देवी, चंद्रावती, शशि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें