फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन घोषित करने से गुस्साए लोगों ने हटा दी बैरिकेडिंग

विज्ञापन
काशीपुर में कंटेनमेंट जोन के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
एक युवती के कोरोना पॉजिटिव आने पर एक गली को कंटेनमेंट जोन घोषित करने से गुस्साए गली में रहने वाले लोगों ने वहां से बैरिकेडिंग स्वयं हटा दी। लोगों का कहना था कि एक युवती के कोरोना पॉजिटिव आने पर पूरी गली को कंटेनमेंट जोन घोषित करना गलत है। इस दौरान लोगों ने निर्णय के विरोध में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

मोहल्ला शिव नगर की एक गली में एक युवती बीते दिनों कोरोना संक्रमित आई थी। प्रशासन ने संक्रमण रोकथाम के चलते उक्त गली को सोमवार की शाम लगभग छह बजे दोनों ओर से बैरिकेडिंग कर सील कर दिया। मोहल्लेवासियों ने कंटेनमेंट जोन बनाने का विरोध कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही आक्रोशित लोगों ने प्रशासन द्वारा की गई बैरिकेडिंग को स्वयं हटा दिया।
उक्त गली निवासी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा इस गली में एक युवती कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके चलते प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के यहां बैरिकेडिंग कर दी। उन्होंने कहा कि गली में लगभग पचास मकानों में तीन सौ लोग रहते हैं। जिसमें से लगभग 28 परिवार आर्थिक रुप से कमजोर हैं। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों का कहना था कि जिस मकान में युवती कोरोना संक्रमित आई है। उस मकान को होम क्वारंटीन किया जाए न कि पूरी गली को कंटेनमेंट जोन बनाया जाए। विरोध करने वालों में पंकज शर्मा, लक्की, दीपक वर्मा, कमल किशोर, ऊषा गुप्ता, यश शर्मा, सुधा रानी,मंजू, किरन, संध्या, डॉ. दिग्विजय सिंह आदि लोग शामिल थे।
इधर, मोहल्ला शिवनगर में लोगों के बल्लियां फेंक देने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बल्लियां लगा दीं। इधर, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने बताया कि व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष से बात करने के बाद लोग कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए राजी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें