फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुर में शहीद के परिजनों ने दिया धरना

विज्ञापन
लालपुर में धरना देते शहीद के परिजन व क्षेत्र के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
लद्दाख में शहीद हुए गौरीकलां के जवान देवबहादुर के परिवार के लिए राज्य सरकार की ओर से की गई घोषणाओं को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के लोगों और परिजनों ने गहरी नाराजगी जताई। बुधवार को उन्होंने गौरीकला गांव में धरना देकर सरकार को वादा याद दिलाया।
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव हरीश पनेरू ने कहा कि 18 जुलाई 2020 को देवबहादुर लद्दाख में शहीद हुए थे। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने आए सरकार के प्रतिनिधि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शहीद परिवार को 12 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इसके साथ ही शहीद के नाम पर स्टेडियम और स्मृति द्वार बनाये जाने तथा गांव के प्राथमिक विद्यालय का नाम शहीद के नाम पर रखने की घोषणा की थी।
करीब आठ माह बाद भी सरकार ने घोषणा पूरी नहीं की। शहीद देव के पिता शेर बहादुर ने कहा कि राज्य सरकार से उम्मीद है कि शीघ्र ही घोषणाओं को पूरा करके शहीद का सम्मान करेगी। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि 21 दिन के भीतर घोषणाओं पर अमल नही हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। वहां पर जय भगवान, दुर्ग बहादुर, सुमित्रा देवी, लक्ष्मी देवी, शैलेश, अनुज, राजकुमार, मिठू देवी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें