फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, बेरोजगारी एवं कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेसियों ने नगर में निकाली रैली

विज्ञापन
खटीमा में तहसीलदार यूसुफ अली को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
महंगाई एवं बेरोजगारी सहित कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। प्रदर्शनकारी झंडे, बैनर, पोस्टर एवं होर्डिंग लेकर नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने तहसील परिसर में सभा भी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा और केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

लोहियाहेड रोड स्थित एक बरात घर में कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। यहां से निकाली गई रैली नगर के मुख्य मार्गों से तहसील पहुंची। प्रदर्शनकारी जमकर सरकार विरोधी नारे लगा कर प्रदर्शन कर रहे थे। तहसील परिसर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र जुनेजा राजू की अध्यक्षता में सभा हुई। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो रही है। महंगाई और बेरोजगारी से देश की जनता परेशान है।
किसानों की आय दोगुना करने वाली भाजपा सरकार ने कृषि कानून लाकर अराजकता का माहौल बना दिया है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उमेश राठौरा बॉबी एवं नगर अध्यक्ष रबीश भटनागर ने कहा कि नोटबंदी, लॉकडाउन से देश की अर्थव्यवस्था बमुश्किल उभर रही थी। अब सिलिंडर, डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ने से आम जनता परेशान है। सभा को दलजीत सिंह गोराया, साधू सिंह नामधारी, प्रकाश तिवारी, महेश जोशी, देवेंद्र कन्याल, नासिर खान, लीला चंद, राशिद अंसारी, बलवंत सिंह, रेखा सोनकर, पप्पू अली, मीरा सोनकर आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार यूसुफ अली को सौंपा और केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। वहां कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, नारायण सिंह बिष्ट, दान सिंह राणा, महेंद्र ठाकुर, सगीर अहमद, गुड्डू खान, एम जफर, खतीजा मलिक, कृष्णा नेगी, जसप्रीत कौर आदि थे।

खटीमा तहसील में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें