फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने ठेले पर मोटरसाइकिल रखकर जताया महंगाई का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में बुधवार को प्रगतिशील महिला एकता केंद्र और प्रगतिशील महिला संगठन ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर महंगाई कम करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

पंत पार्क में धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतें ही महंगाई का कारण हैं। सरकार का बाजार पर कोई नियंत्रण नहीं है। छोटे से लेकर बड़े दुकानदार ग्राहकों से मनमानी कीमत वसूल रहे हैं।
लॉकडाउन के दौरान गली मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्र में महंगी कीमतों पर सामान बेचा गया लेकिन सरकार ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पछास के चंदन का कहना था कि सरकार और पूंजिपतियों की मिली भगत से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। महिलाओं का घरेलू बजट बिगड़ गया है जिससे महिलाएं परेशान हैं। वहां प्रगतिशील भोजन माता संगठन की समनदीप कौर, कमला, कमलेश, ममता और राकेश आदि थे।
विज्ञापन

सुल्तानपुर पट्टी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में पदयात्रा निकालकर महंगाई कम करने की मांग की। कांग्रेस नेता सुनीता वाजबा के नेतृव में कार्यकर्ताओं ने ठेले पर बाइक, सिलिंडर और डीजल-पेट्रोल से भरी केन रखकर नगर के होली चौराहे से पदयात्रा शुरू कर मेन मार्केट, बुध बाजार और रामपुर मोड़ पर समाप्त की। वाजबा ने कहा कि सरकार ने रसोई गैस की सब्सिडी भी खत्म कर दी है। खाने-पीने की चीजें आम जनता की पहुंच से दूर हो गई है। पदयात्रा में एडवोकेट मो. रफी, मंगल खान, बब्बू सागर, अशोक, रमेश, राज सैनी, उस्मान, रामपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें