फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का लोगों ने किया विरोध

Sat, 16 May 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के ट्रांजिट कैंप के विवेक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। टीम को बिना मीटर लगाए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को विवेक नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को बड़ी संख्या में लोगों ने घेर लिया और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने में समान नीति अपनाई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पहले भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और पूंजीपतियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाए। उसके बाद जनता के घरों में लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि पहले जिन भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए थे उनमें से कई के घर पर पुराने मीटर दोबारा लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अभियंताओं ने दी तहरीर
रुद्रपुर। स्मार्ट मीटर का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ ऊर्जा निगम के अभियंताओं ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तहरीर दी है। ईई केके पंत और जेई कुलदीप सिंह ने तहरीर में कहा कि कुछ लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम के काम में बाधा डाला है। विद्युत मापक पर डंडे बरसाए। संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें