फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आधार कार्ड बनाने के एवज में अधिक धन वसूली की शिकायत

Tue, 10 Oct 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल के केंद्र पर नायब तहसीलदार ने मारा छापा
विज्ञापन

केंद्र संचालक के समक्ष जताई नाराजगी, दिए रेस्ट लिस्ट लगाने के निर्देश
सितारगंज। दूरसंचार विभाग के अधीन संचालित आधार कार्ड सेंटर पर कार्ड बनाने के एवज में अधिक धन वसूली की शिकायत पर नायब तहसीलदार सर्वे ने छापा मारा। उन्होंने केंद्र संचालक के समक्ष नाराजगी जताई और आधार कार्ड बनाने या संशोधन के लिए तय सरकारी मूल्य की लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को वार्ड पांच के सभासद रवि रस्तोगी ने नायब तहसीलदार सर्वे जगमोहन त्रिपाठी से दूरसंचार विभाग में संचालित आधार कार्ड सेंटर पर फरियादियों से कार्ड बनाने के लिए बायोमैट्रिक के एवज में अधिक धन वसूलने की शिकायत की थी। इस पर त्रिपाठी ने केंद्र पहुंचकर मामले की जांच की। यहां वार्ड दो के हसन मलिक और वसीम ने केंद्र संचालक पर 200 रुपये की डिमांड करने का आरोप लगाया। इस पर नायब तहसीलदार ने केंद्र संचालक से कहा कि भविष्य में किसी भी फरियादी से तय राशि से अधिक धन की वसूली की तो केंद्र को सीज किया जाएगा। उन्होंने संचालक को आधार कार्ड बनाने के लिए तय धनराशि की सूची भी चस्पा करने को कहा। वहां बबलू सागर, सूरज कुमार, अनुराग वाल्मीकि आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें