फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जादोपुर में पांच दिनों से पेयजल संकट झेल रहे लोग

Sun, 26 Oct 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला। जादोपुर गांव में पिछले पांच दिनों से 80 परिवारों को सरकारी पानी नहीं मिल रहा है। जल जीवन मिशन योजना के तहत बिछाई गई पानी की मुख्य पाइप लाइन ठीक कराने के बाद भी पेयजल आपूर्ति बाधित है। जादोपुर की ग्राम प्रधान जेमवती ने बताया कि पानी की मुख्य लाइन लीकेज हो गई थी। इसे विभाग ने ठीक कर दिया गया लेकिन उसके बाद भी पेयजल आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

गांव में पाच दिनों से पानी की आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान के जेई कमल जोशी ने बताया कि जादोपुर गांव में सुनहर से पानी की सप्लाई दी जाती है। जादोपुर की सीमा पर वाल लगा हुआ है। इससे पानी की आपूर्ति बंद व शुरू की जाती है। जो लीकेज सही की गई थी, वहां दोबारा लीकेज हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी विभाग को कोई सूचना नहीं दी। लीकेज सही किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें