फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तेंदुए से दहशत में लोग, झाड़ियों की सफाई की मांग

Tue, 30 Jul 2024 04:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। नगर के वार्ड नंबर 11 में तेंदुआ के डर से झाड़ियों सहित अन्य सफाई कार्य कराने की मांग को लेकर नागरिकों ने एसडीएम आरसी तिवारी को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों ने बताया कि झाड़ियों में आए दिन तेंदुआ आकर बैठ रहा है। इससे मोहल्लेवासी दहशत में हैं। एसडीएम ने नगर पालिका ईओ को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल महामंत्री ललित कोछड़ और भाजपा जिला मंत्री विकास गुप्ता की अगुवाई में सोमवार को लोग एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम आरसी तिवारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि झाड़ियों में रोजाना तेंदुआ छिप कर बैठ जाता है। इससे लोग दहशत में हैं। झाड़ियों की सफाई और पेड़ों की छटाई होना जरूरी है। वहां गौतम श्रीवास्तव, जसविंदर सिंह, विजय शर्मा, प्रदीप परगान, पवन शर्मा, रंजीत सिंह, सुरेश चंद्रा आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें