किच्छा। डिग्री काॅलेज में बुधवार को छात्र- छात्राएं अपनी मांगों के लिए धरने पर बैठ गए। सूचना पर विधायक तिलक राज बेहड़ मौके पर पहुंचे और छात्र-छात्राओं से वार्ता की।
छात्रों ने विधायक को बताया कि वे वर्ष 2025 के चतुर्थ समेस्टर की परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी 38 छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। इनमें से 31 को अनुत्तीर्ण कर दिया है। परीक्षा में केवल सात छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। सभी फेल छात्र-छात्राएं अंग्रेजी विषय की कॉपियां दोबारा चेक करवाना चाहते हैं। बेहड़ ने रजिस्ट्रार से वार्ता कर कहा कि यह अत्यंत गंभीर और जांच का विषय है। बेहड़ ने बताया कि प्रशासन ने दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
डिग्री कॉलेज के कार्यवाहक प्रिसिंपल प्रो. सिराज मोहम्मद ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुसार परीक्षा में 75 नंबर कॉपियों से और 25 नंबर आंतरिक मूल्याकंन के होते हैं।
इसे यूनिवर्सिटी 0 से 10 अंक तक में ग्रेड प्वाइंट देती है। 32 नंबर से कम होने पर यूनिवर्सिटी ग्रेड 0 लिखती है जिसे छात्र 0 अंक समझ रहे हैं। समस्या के समाधान के प्रयास किए जाएंगे।