फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मुख्य डाकघर में रात 10 बजे तक खुल रहा अतिरिक्त काउंटर

Sun, 27 Jul 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्य डाकघर में अब भी काम पटरी पर नहीं लौटा है। सर्वर की धीमी गति से समय पर काम नहीं हो पा रहा है। पोस्ट आफिस प्रबंधन ने काम को सुचारु रखने के लिए एक अतिरिक्त काउंटर खोल दिया है, जो रात 10 बजे तक खुल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यालय से सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने का कार्य किया गया। पहले डाकघरों में 1.0 सॉफ्टवेयर से कामकाज होता था। सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर 2.0 कर दिया गया है। अपग्रेडेशन के बाद डाकघरों में पार्सल, स्पीड पोस्ट आदि ऑनलाइन होने थे। सोमवार दिनभर कामकाज ठप रहा। सर्वर डाउन होने से बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी काम गति नहीं पकड़ पाया। ग्राहकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा था।
मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर प्रवीण बसलियाल ने बताया कि सॉफ्टवेयर का सर्वर डाउन होने के कारण कार्य बाधित हो रहा है। इसको देखते हुए रेल मेल सर्विस (आरएमएस) के काउंटर का संचालन शुरू कर दिया गया है। काउंटर शाम छह बजे से रात 10 बजे तक खुल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के कारण पोस्ट आफिस पर लोगों की भीड़ बढ़ी हैं। आरएमएस काउंटर से काफी राहत मिली है। शीघ्र ही सर्वर की खराबी दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें