रुद्रपुर। हर साल वाहनों का टैक्स वसूलने के लिए परिवहन विभाग को अभियान चलाना पड़ता है। साढ़े पांच साल में परिवहन विभाग ने 74,472 वाहनों से 20.6 करोड़ जुर्माना (प्रशमन शुल्क) वसूला। इससे स्पष्ट है कि वाहन स्वामी स्वत: टैक्स जमा करने के प्रति गंभीर नहीं रहते हैं।
एआरटीओ कार्यालय में वर्ष 2020-21 में 5723 वाहनों का टैक्स जमा नहीं हुआ था। वर्ष 2021-22 में 3293, वर्ष 2022-23 में 13862, वर्ष 2023-24 में 16014, 2024-25 में 17609, वर्ष 2025-26 में जून तक 17971 वाहनों पर टैक्स बकाया था। एआरटीओ कार्यालय ने वर्ष 2020-21 में 2,12,34,000 जुर्माना वसूला। वर्ष 2021-22 में 1,90,19,000, वर्ष 2022-23 में 2,87, 56,100, वर्ष 2023-24 में 4,55,76750, वर्ष 2024-25 में 6, 79,69,250 रुपये और वर्तमान वित्तीय वर्ष में जून तक 1,82,59,900 रुपये प्रशमन शुल्क वसूला है।
हर साल पंजीकृत हो रहे हजारों वाहन
रुद्रपुर। हर वर्ष परिवहन विभाग के उप संभाग में हजारों दोपहिया, चौपहिया, भारी वाहन पंजीकृत हो रहे हैं। वर्ष 2020-21 से बीते जून तक साढ़े पांच साल में 1,10,012 दोपहिया वाहन एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत हुए। इस अवधि में 20,636 कार, 1,631 ट्रक और 416 बसों का पंजीकरण हुआ।
-कोट: हर साल पंजीकृत वाहनों का बकाया टैक्स जमा न होने के मामले सामने आते हैं। बकाया टैक्स के साथ ही जुर्माना वसूल किया जाता है। लंबे समय तक टैक्स जमा न करने वाले वाहन स्वामियों को नोटिस दिया जाता है। -मोहित कोठारी, एआरटीओ (प्रशासन), रुद्रपुर