फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इंडिगो की दिल्ली-पंतनगर उड़ान रद्द

Sun, 02 Feb 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। शनिवार को इंडिगो की दिल्ली से पंतनगर आने वाली फ्लाइट तकनीकी कारणों से रद्द हो गई। फ्लाइट संख्या 6ई-7156 को 2:45 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर दोपहर 3:45 बजे पंतनगर पहुंचनी थी। उसे इंडिगो प्रबंधन ने तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया। इस फ्लाइट में दिल्ली से पंतनगर और पंतनगर से दिल्ली की टिकट बुक करा चुके यात्रियों को मायूस होना पड़ा। हालांकि इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों को किराया वापसी या उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए टैक्सी का विकल्प दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें