फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिले के पांच चिकित्सकों की सेवा समाप्त

Fri, 31 Jan 2025 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शासन ने लंबे समय से बगैर अवकाश के नदारद सूबे के 64 चिकित्सकों की सेवा समाप्त की है। इनमें पांच चिकित्सक इस जिले के भी हैं। चिकित्सकों की सेवा समाप्ति का आदेश सीएमओ कार्यालय को मिल गया है।
विज्ञापन

लंबे समय से नदारद चिकित्सकों की सेवा समाप्त करने के लिए बीते 21 दिसंबर को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय ने संस्तुति की थी। बीते आठ जनवरी को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुराधा पाल की ओर से जारी अधिसूचना में अनुपस्थित चिकित्सकों की सेवा समाप्त करने की जानकारी दी गई है।
कहा गया है कि कार्यस्थल से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सक कार्यस्थल पर उपस्थित होने की सूचना समाचारपत्रों में प्रकाशित करने के बाद भी कार्यस्थल पर उपस्थिति नहीं हुए। तत्काल प्रभाव से उक्त चिकित्सकों का सेवा से त्यागपत्र मान लिया गया। इसे राज्यपाल ने स्वीकृति दी है। सेवा समाप्त किए गए जिले के पांच चिकित्सकों में सीएचसी नानकमत्ता में कार्यरत डॉ. बाजिला आबिद, इसी अस्पताल की डॉ. खुशबू, डॉ. पलक सिल्पी, उप जिला अस्पताल की बाजपुर की डॉ. बरखा और जिला अस्पताल में तैनात डॉ. मोहित कुमार शामिल हैं। नदारद चिकित्सकों की सेवा समाप्त होने से ये पद रिक्त हो गए हैं। इसके बाद अब नए चिकित्सकों की तैनाती की राह खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें